फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020 : मिट्टी के दीये बांटकर भाजपा ने लोगों से की आतिशबाजी से दूर रहने की अपील

Thu, 12 Nov 2020 01:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
विज्ञापन

मिट्टी के दीये बांटकर भाजपा ने लोगों से आतिशबाजी से दूर रहने की अपील की है। इसके अलावा कहीं कुम्हारों का सम्मान किया तो कहीं दीये बांटे गए। कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपाइयों ने मिट्टी के दीये को प्रोत्साहन देने के लिए कुम्हारों का सम्मान किया।

विज्ञापन


भाजपा नेता अमित कपूर, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र थपलियाल और बबलू बंसल के साथ ही कार्यकर्ताओं ने चकराता रोड स्थित कुम्हार मंडी और सड़क किनारे लगे कुम्हारों की फड़ पर जाकर उन्हें सम्मानित किया।

अमित कपूर ने बताया कि मिट्टी से दीये बना कर कुम्हार समाज ग्लोबल वार्मिंग और प्लास्टिक से हो रहे नुकसान को कम करने का कार्य कर रहे हैं। विजेंद्र थपलियाल ने बताया कि चीनी लड़ियों का इस्तेमाल कर हम चीन हाथ और मजबूत कर रहे हैं। इस अवसर पर आशीष शर्मा, सुमन, सुमित पांडेय, शेखर नौटियाल, अतुल बिष्ट, राजेश चौधरी, रंजीत सेमवाल, कैप्टन भूपाल, सचिन गुप्ता, सुरेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अपर राजीव नगर, बलबीर रोड पुल के समीप ‘दीपावली में आत्मनिर्भर बनें, स्वदेशी अपनाएं’ के तहत भाजपा महानगर महिला मोर्चा के नेतृत्व में लोकल ठेली वाले से 2100 दीये खरीद कर वितरण किया गया। महानगर मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट ने कहा कि लोकल फॉर वोकल को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के आह्वान पर इस तरह के कार्यक्रम महानगर के विभिन्न स्थानों पर किए जाएंगे। इस अवसर पर पूजा भंडारी, गोदावरी देवी, कलावती भारद्वाज, रेखा रावत, सविता बडोनी, अंजू सजवान, बबीता पाल, विनीता कौशिक, प्रीति डोभाल, कामिनी डिमरी, यशोदा गोसाई, बीना मनोरी, संतोष बलूनी, प्रमिला रावत आदि उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें