फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज के बाद अब आलू बिगाड़ने लगा ‘जायका’, दो दिन में ही 10 रुपये तक बढ़ गए दाम

Tue, 17 Dec 2019 09:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • दो दिन में पांच से 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़े दाम, प्याज के दामों में राहत नहीं
     
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्याज के बाद आलू की कीमतों में भी इजाफा हो रहा है। पिछले दो दिन से राजधानी में आलू के दाम पांच से 10 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। उधर, प्याज की कीमतों से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन


प्याज के दाम से कई दिनों से लोगों की रसोई का ‘जायका’ बिगड़ा हुआ है। दून में कई दिनों से प्याज की रिटेल में कीमत 100 रुपये प्रति किलो के आसपास बनी हुई है। जबकि निरंजनपुर मंडी में लोगों को राहत देने के लिए 75 रुपये प्रति किलो की दर से दो काउंटर भी लगाए गए हैं।

लेकिन प्याज के बाद अब आलू की कीमतें बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। गृहणियों के अनुसार महंगा होने परप्याज के बजाय उसके विकल्प के रूप में जीरा या अन्य चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन आलू लगभग सभी सब्जियों में इस्तेमाल होता है। ऐसे में उसकी कीमतें बढ़ने से घर की रसोई पर असर पड़ना स्वाभाविक है। 

विज्ञापन

थोक में आलू की कीमतों में कोई अंतर नहीं आया

शनिवार तक दून के बाजार में आलू 15 से 20 रुपये किलो तक बिक रहा था। लेकिन, सोमवार को इसकी कीमत 25 से 30 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि आलू की कीमतों में इससे ज्यादा बढ़ने के आसार नहीं हैं।

व्यापारियों के अनुसार अगले कुछ दिनों में आलू फिर 15 से 20 रुपये प्रति किलो पर आ जाएगा। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि थोक में आलू की कीमतों में कोई अंतर नहीं आया है। सबसे बेहतर क्वालिटी का आलू थोक में 12 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन

नासिक से प्याज पहुंचना शुरू

निरंजनपुर मंडी में नासिक से प्याज की आपूर्ति शुरू हो गई है। हालांकि यह प्याज अभी थोक में करीब 80 रुपये प्रति किलो का पड़ रहा है। सोमवार को नासिक से 152 कुंतल प्याज दून पहुंचा।

अलवर और इंदौर समेत सभी क्षेत्रों से मिलाकर 650 कुंतल प्याज की आपूर्ति हुई। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि नासिक से आपूर्ति शुरू होने के बाद अगले कुछ दिनों में प्याज की कीमत गिर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें