फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: तीन जिलों में सहकारी समितियों के चुनाव स्थगित करने की जांच होगी, दो सदस्यीय समिति गठित

Tue, 08 Apr 2025 10:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि हरिद्वार और देहरादून में सहकारी समितियों के चुनाव की प्रक्रिया सक्षम स्तर के संज्ञान में लाए बिना स्थगित की गई।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के तीन जिलों हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और देहरादून में सहकारी समितियों के चुनाव स्थगित करने के मामले की जांच होगी। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के आदेश पर जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित कर दी गई है।

विज्ञापन


सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि हरिद्वार और देहरादून में सहकारी समितियों के चुनाव की प्रक्रिया सक्षम स्तर के संज्ञान में लाए बिना स्थगित की गई।

जबकि ऊधमसिंह नगर जिले में सहकारी समितियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू न करने की विभिन्न माध्यमों से शिकायत मिली है। जिस कारण सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण को निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन


उत्तराखंड चिंतन शिविर: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार का बयान, देश के हर जिले में खुलेगा वृद्धाश्रम

प्राधिकरण ने 12 मार्च 2025 को इस संबंध में जिला सहायक निबंधक हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर एवं देहरादून को सहकारी समितियों के चुनाव स्थगित करने के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के लिए पत्र लिखा गया था, लेकिन अब तक इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई।
विज्ञापन


सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने जारी आदेश में कहा, चुनाव स्थगित करने एवं अन्य अनियमितताओं की जांच के लिए जांच समिति का गठन किया गया है। दो सदस्यीय इस समिति में सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के सदस्य मान सिंह व सुरेंद्र पाल को शामिल किया गया है। जो जांच कर प्राधिकरण को अपनी रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें