फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से दिया विश्व शांति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Iएनफील्ड स्कूल में नस्लभेद का अंत और विश्व शांति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजितI
विज्ञापन

Iपांच सर्वश्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले छात्र पुरस्कृतI
लायंस क्लब यमुना वैली विकासनगर की ओर से एनफील्ड स्कूल में नस्लभेद का अंत और विश्व शांति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने विश्व शांति का संदेश दिया। प्रतियोगिता में 45 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पांच सर्वश्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

डॉ. एनपी राणा ने छात्रों को विश्व शांति का महत्व समझाया। उन्होंने कहा विश्व के किसी भी देश में अस्थिरता विश्व शांति के लिए घातक है। मानवता के लिए विश्व शांति जरूरी है। अध्यक्ष यमन चौधरी ने नस्लभेद को विश्व शांति का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि नस्ल के आधार पर किसी से घृणा करना ठीक नहीं। विकसित समाज में जातपात, नस्लभेद, ऊंच नीच का कोई स्थान नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुज कौशिक ने की। प्रधानाचार्या ओपी चुग ने क्लब के पदाधिकारियों का आभार जताया। संचालन सचिव अभिनव अग्रवाल ने किया। इस मौके पर दिनेश जयसवाल, विनय कपिल, हेमचंद्र सकलानी, नितिन पिपलानी, पंकज गौड़, कमल मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें