जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून सोनिका ने बताया कि आवश्यक सेवाओं के अनुपस्थित मतदाताओं को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने की सुविधा दी जा रही है। टिहरी गढ़वाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की सात और हरिद्वार लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की तीन विधानसभाओं में 13, 14 व 15 अप्रैल को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। यह मतदान न्यायालय अपर सिटी मजिस्ट्रेट कचहरी परिसर में बनाए गए डाक मतदान केंद्र में होगा।