फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: डाक विभाग ने शुरू की दो नई सेवाएं, 35 किलो के पैकेट भी डाक से देश के किसी भी कोने में भेज सकेंगे

Tue, 02 Jun 2026 12:30 PM IST
Renu Saklani डॉ. श्रीकृष्ण उनियाल, संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

डाक से अब 35 किलो के पैकेट भी देश के किसी भी कोने में भेजे जा सकेंगे। स्पीड पोस्ट और इंडिया पोस्ट पार्सल सेवा के माध्यम से सामान भेजा सकेगा।
विज्ञापन
डाक विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय डाक विभाग, पौड़ी पोस्टल डिवीजन की ओर से आम जनता की सुविधा को देखते हुए दो नई पार्सल सेवाएं शुरू की गई हैं। इन सेवाओं के माध्यम से अब लोग देश के किसी भी हिस्से में 35 किलो तक के भार का सामान जल्दी और सुरक्षित तरीके से भेज सकेंगे।

विज्ञापन


डाक विभाग की ओर से स्पीड पोस्ट पार्सल सेवा के साथ ऑनलाइन ट्रैकिंग एवं सरल बुकिंग सुविधा को भी प्रभावी रूप से लागू किया गया है। श्रीनगर में शिक्षा का केंद्र होने के चलते डाक विभाग विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इस सेवा को अहम मान रहा है।

डाक निरीक्षक श्रीनगर रूपेश मलियाल ने बताया कि भारतीय डाक विभाग लगातार अपनी सेवाओं को आधुनिक और जनहितकारी बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। नई स्पीड पोस्ट पार्सल सेवा के अंतर्गत कम शुल्क पर 500 ग्राम से लेकर 35 किलो तक का पार्सल देशभर में भेजा जा सकता है।
विज्ञापन


पार्सल बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाया गया
सेवा में तेज डिलीवरी, ऑनलाइन ट्रैकिंग और सुरक्षित परिवहन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे व्यापारियों, विद्यार्थियों, सरकारी संस्थानों और आम नागरिकों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि डाक विभाग का व्यापक नेटवर्क दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक भी लोगों को बेहतर सेवा प्रदान कर रहा है।

पोस्ट मास्टर श्रीनगर संजय कुमार ने बताया कि इंडिया पोस्ट पार्सल सर्विस और स्पीड पोस्ट पार्सल सेवा के तहत ग्राहकों की सुविधा के लिए पार्सल बुकिंग प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। अब ग्राहक अपने नजदीकी डाकघर में जाकर आसानी से पार्सल बुक करा सकते हैं तथा ऑनलाइन माध्यम से उसकी स्थिति भी देख सकते हैं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: पीसीएस परीक्षा पास कर एसडीएम बनीं काजल सैनी, बोलीं मम्मी-पापा ने शादी नहीं पढ़ाई को दी प्राथमिकता
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा “कहीं भी, कभी भी बुकिंग” की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भारतीय डाक विभाग कम लागत में अधिक भरोसेमंद सेवा प्रदान कर रहा है, इसलिए अधिक से अधिक लोग इन नई सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। भार के अनुसार शुल्क निर्धारित किए गए हैं और 35 किलो तक के पैकेट इस सेवा के माध्यम से भेजे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें