सोमवार को हल्द्वानी डाकघर पहुंचे नंदा बल्लभ पंत ने बताया कि एक हफ्ते तक मनीआर्डर मुंबई नहीं पहुंचा तो मुख्य डाकघर में पोस्टमास्टर वाईके बमेटा से संपर्क किया। उन्होंने जल्द मनीआर्डर पहुंचने का भरोसा दिलाया। एक महीने के बाद भी मनीआर्डर नहीं पहुंचा तो उन्होंने पोस्टमास्टर को लिखित शिकायत दी। कुछ दिन बाद उन्हें बताया गया कि कांदिवली पोस्ट ऑफिस में मनीआर्डर पहुंच गया है।
जब उन्होंने मुंबई में बहन से संपर्क साधा तो पता चला मनीआर्डर नहीं पहुंचा है। नंदा बल्लभ ने प्रवर डाक अधीक्षक नैनीताल को लिखित शिकायत भेजी। 12 जुलाई को प्रवर डाक अधीक्षक आरएस तोमर की ओर से जवाब आया कि नौ जून को मनीआर्डर मुंबई में रिसीव हो चुका है। मुंबई में जीजा ईश्वरी दत्त जोशी से संपर्क साधा तो एक बार फिर मायूसी हाथ लगी। नंदा बल्लभ ने डाक विभाग के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है।
कांदिवली (मुंबई) डाकघर से मिली जानकारी से शिकायतकर्ता को अवगत कराया गया था। अब गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। दो-तीन दिन के भीतर मनीआर्डर की सही स्थिति का पता लगाएंगे।
- आरएस तोमर, प्रवर डाक अधीक्षक डाक नैनीताल मंडल