देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के युवक से 1.56 लाख रुपये की ठगी की गई है। इसमें आरोपी ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया था। पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष गिरीश नेगी के मुताबिक घटना 19 जनवरी की है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। इसमें युवक ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया था। उसने क्रेडिट कार्ड के बिलिंब की तारीख बदलने के संबंध में बात की थी। उसकी ओर से एक ओटीपी भेजी गई थी, जिसके बाद उनके खाते से 1.56 लाख रुपये कट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद