फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पोर्टल की समस्या हुई दूर, मिल रही खाता खतौनी की नकल, बन रहे प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- बार-बार पोर्टल बंद होने से नहीं मिल पा रही थी खाता खतौनी की नकल
विज्ञापन


- प्रमाणपत्र बनने में भी लग रहे 20 मिनट, कई बार पोर्टल कर रहा था अस्वीकार

टैग..खबर का असर

फोटो...

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। तहसील परिसर स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र में अब खाता खतौनी की नकल मिल रही है। वहीं, प्रमाण पत्र के आवेदन में भी अब समय नहीं लग रहा है। इससे खाता खतौनी की नकल और विभिन्न प्रमाणपत्रों के आवेदन के लिए लिए तहसील में आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। अमर उजाला लगातार पोर्टल में दिक्कत से लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठा रहा था।
साइबर अटैक के बाद जनसुविधा के लिए बनाए गए सरकारी पोर्टल में समस्या आ रही थी। इसके चलते विकासनगर में ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र और आधार केंद्रों में दिक्कत आ रही थी। भूलेख पोर्टल न चलने से लोगों को खाता खतौनी की नकल नहीं मिल पा रही थी। इससे कई बैनामे अटके पड़े थे, न्यायालय और आदेश भी खाता खतौनी में दर्ज नहीं हो पा रहे थे। वहीं, बैंक बंधक भूमि से जुड़े मामलों में भी खाता खतौनी की नकल मिलने से दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन

दूसरी ओर ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र में एक प्रमाण पत्र के आवेदन में करीब 20 मिनट लग रहे थे। आवेदन की प्रकिया पूरी होने से कई बार वह अस्वीकार हो रहा था, जिससे फिर से आवदेन करना पड़ रहा था। इससे प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन करने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। उधर, आधार केंद्रों में सर्वर डॉउन होने से लोगों के आधार संबंधी कार्य नहीं हो पा रहे थे। सबसे अधिक परेशानी अपार आईडी के लिए अपने बच्चों के आधार कार्डों में नाम, जन्मतिथि और पते के संशोधन के लिए आने वाले अभिभावकों को उठानी पड़ रही थी।
सोमवार को ई-डिस्ट्रिक्ट से खाता खतौनी की नकल निकल रही थी। प्रमाण पत्रों के आवेदन में आ रही समस्या भी समाप्त हो गई थी। जबकि, आधार केंद्रों में पूर्व की भांति सामान्य रूप से नए आधार कार्ड बनाने और संशोधन का कार्य चल रहा है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

-
वर्जन

ई-डिस्ट्रिक्ट केंद्र में अब सुचारू रूप से कार्य चल रहा है। खाता खतौनी की नकल मिलने और प्रमाण पत्रों के आवेदन व जारी करने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है।

विनोद कुमार, एसडीएम, विकासनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें