आईएमए पासिंग आउट परेड के लिए शनिवार को रूट डायवर्ट रहेंगे तो वहीं आईएमए के आसपास जीरो जोन रहेगा। पीओपी के लिए पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। प्लान शनिवार को सुबह 5.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा।
परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा। बल्लूपुर से प्रेमनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघड़वाला तिराहा से मिट्ठी बेरी होते हुए प्रेमनगर भेजा जाएगा। प्रेमनगर से शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर चौक से एमटी गेट से अंदर मिट्ठी बेरी गेट से रांघड़वाला से शहर की ओर भेजा जाएगा। सेलाकुई और भाऊवाला से आने वाले भारी वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव से शहर की ओर भेजा जाएगा। इसके अलावा देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की ओर भेजा जाएगा।