द्वारीखाल ब्लाक के ठांगर गांव में मंगलवार की रात को हुई भारी बारिश आफत बनकर बरसी। इसके चलते एक मकान ध्वस्त हो गया। घर के अंदर सो रही एक महिला और उसके तीन बच्चों ने बाहर भागकर जान बचाई।
मंगलवार रात के दो बजे ठांगर गांव में स्व. जोत सिंह नेगी की पत्नी सुखदेई देवी अपनी बेटी और दो बेटों के साथ घर में सो रही थी। तभी मकान की पिछली दीवार के भरभराकर गिरने की आवाज सुनकर वे जाग गए।
मकान को नीचे गिरते देख सुखदेई ने बदहवास अवस्था में अपने बच्चों सहित बाहर की ओर दौड़ लगा दी। उनके मकान के बाहर निकलते ही पूरा मकान धराशाही हो गया। इस पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।