राजधानी में जब एक साथ 28 दूल्हों की बारात एक साथ निकली तो हर कोई देखता रह गया। चारों और आतिशबाजी और घराती-बारातियों ने खूब धूम मचाई। सुनकर शायद आप चौंक जाएं लेकिन यह सच है।
यह हुआ है श्रीश्री बालाजी सेवा समिति की ओर से 28 निर्धन और अनाथ कन्याओं के विवाह समारोह में। रविवार को समिति ने ब्लेसिंग फार्म में समारोह का आयोजन किया। इस दौरान ब्यूटी पार्लर संचालिकाओं ने कन्याओं का निशुल्क मेकअप किया।
बारात पंचायती मंदिर, पल्टन बाजार, सहारनपुर चौक, पटेलनगर होते हुअए ब्लेसिंग फार्म में पहुंची। इस दौरान सब लोग बारात को देखते रह गए।जानकारी के मुताबिक फेरों के साथ ही दंपत्ति की कोर्ट मैरिज भी करायी गई।