फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन कर सकती है आपका, 500 का नुकसान

Sun, 01 Sep 2013 10:44 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीथिन पर एक बार फिर जिला प्रशासन सख्ती के मूड में आ गया है। जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले विक्रेताओं पर तुरंत 500 रुपये का चालान करने का निर्देश दिया है। दोबारा प्रयोग करने पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को राजीव गांधी बहुउद्देश्यीय कांप्लेक्स स्थित तहसील कार्यालय के सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर अधिकारियों और सुपरवाइजरों की बैठक में डीएम ने पॉलीथिन के खिलाफ अभियान के लिए शहर को चार जोन और 60 सेक्टरों में बांटा।

डीएम ने कहा कि अभियान का उद्देश्य चालान काटकर धन कमाना नहीं, बल्कि लोगों को जागरुक करना है। नगर निगम का जो सुपरवाइजर जनता को अधिक जागरूक करेगा, उसे 10 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


अपर जिला शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए गए कि पॉलीथिन उन्मूलन कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित कर स्कूलों में समितियां गठित करें।

इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रंजना वर्मा, एडीएम प्रशासन हरक सिंह रावत, एडीएम वित्त झरना कमठान, सिटी मजिस्ट्रेट गिरीश चंद्र गुणवंत, एसडीएम मोहन सिंह बर्निया, एनएस डांगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें