फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीहाउस लपकने में मंत्रीजी के साथ कई हस्तियां भी

Fri, 21 Feb 2014 09:39 AM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलीहाउस का 80 फीसदी का भारी-भरकम अनुदान का लाभ उठाने वाली कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ही नहीं हैं। इस फेहरिस्त में एक और मंत्री का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन


पढ़ें, अब 42 तक मिल सकेगी सरकारी नौकरी

कई बड़े अफसरों और रसूखदार लोगों ने भी जमकर अनुदान की मलाई काटी है। बताया गया है कि एक बड़े पॉलीहाउस में एक बड़े अफसर की भी हिस्सेदारी है। कई लोग तो पुराने प्रोजेक्ट को नया दिखाकर अनुदान ले रहे हैं।

मंत्री की पत्नी के नाम है पॉलीहाउस

दूसरी ओर आम किसान इसके लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वे लाभ से वंचित हैं। प्रदेश सरकार के एक मंत्री के परिजनों को दुधादेवी, रामगढ़ में पॉलीहाउस बनाने के नाम लाखों रुपए अनुदान मिले हैं।

पढ़ें, 'मौत' के बीच रहने को मजबूर उत्तराखंड के 337 गांव

सूत्र बताते हैं कि मंत्री ने पत्नी के नाम पर लगभग चार हजार वर्ग मीटर का पॉलीहाउस लिया है। इनका एक और पॉलीहाउस हरिद्वार में बन रहा है।

पढ़ें, इस क‌ब्रिस्तान में आना पसंद करते हैं लोग

आरोप है कि पहले वाले पॉलीहाउस पर सरकार की दूसरी योजनाओं से लाखों रुपए भूमि की सुरक्षा एवं अन्य कार्यों में लगाए गए हैं।

आला अफसर भी पीछे नहीं

सूत्रों की मानें तो सहसपुर ब्लॉक में एक आला अफसर और कुछ अन्य अधिकारियों ने मिलकर 12 हजार वर्ग मीटर का पॉलीहाउस बना रखा है।

हालांकि पॉलीहाउस बड़े अफसर के नाम पर नहीं है, लेकिन करोड़ों के इस प्रोजेक्ट में उनकी हिस्सेदारी होने का दावा किया जा रहा है।

जांच रिपोर्ट फाइलों में
सहसपुर ब्लॉक में पॉलीहाउस के लिए लगभग 40 लाख की लागत का प्रोजेक्ट दिखाकर नेशनल हार्टीकल्चर बोर्ड से लाखों का अनुदान लिया गया।

कुछ समय बाद इसी को नया प्रोजेक्ट दिखाकर हार्टीकल्चर मिशन से इतनी ही राशि का अनुदान लिया गया। मामले की शिकायत के बाद जांच हुई, लेकिन रिपोर्ट फाइलों से बाहर नहीं आई है।
विज्ञापन

किसानों के हिस्से में केवल चक्कर

पॉलीहाउस आम किसानों से दूर ही है। आलम यह है कि दून में करीब 65 किसान वर्ष 2013 से अनुदान के लिए उद्यान विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।

पढ़ें, ऐसा बैनर बनवाया तो चुनाव से नामांकन खारिज

12 किसान ऐसे हैं, जिन्हें वर्ष 2010-11 से सब्सिडी का लाभ नहीं मिला है। प्रदेश भर में ऐसे सैकड़ों किसान हैं जो पॉली हाउस बनाना चाहते हैं लेकिन उन्हें अनुदान नहीं मिल रहा है।

पढ़ें, तेल, शैंपू लीजिए और बिजली का बिल जमा कीजिए

एक महिला द्वारा पुराने प्रोजेक्ट को नया दिखाकर अनुदान लेने की शिकायत आई थी, उसकी जांच कर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। शासन स्तर से इस पर कार्रवाई होनी है।
- बीएस नेगी, डायरेक्टर हॉर्टीकल्चर मिशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें