बकौल क्षेत्रीय अधिकारी पोखरियाल जहां तक पीएम-2.5 (धूल के कण) का सवाल है तो नेहरू कालोनी में यह मात्र 72 माइक्रोग्राम प्रति नार्मल क्यूबिक मीटर, दून अस्पताल के पास 184, रायपुर में 151 और ढालूवाला में यह मात्रा 152 माइक्रोग्राम प्रति नार्मल क्यूबिक मीटर मापी गई। जबकि सामान्य स्थितियों में यह 60 माइक्रोग्राम प्रति नार्मल क्यूबिक मीटर होना चाहिए।
जहां तक सल्फर डाईआक्साइड (एसओ-2) का सवाल है तो नेहरू कालोनी में यह 34 माइक्रोग्राम प्रति नार्मल क्यूबिक मीटर, दून अस्पताल के पास 36.3, रायपुर में 31.6 और ढालूवाला में इसकी मात्रा 43.5 माइक्रोग्राम प्रति नार्मल क्यूबिक मीटर मापी गई है। क्षेत्रीय अधिकारी पोखरियाल के मुताबिक दीपावली पर आतिशबाजी होने की वजह से प्रदूषण के स्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इसकी निगरानी की जा रही है।