फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर राजनीति तेज: पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया उपवास, कहा-नेता नहीं, वरिष्ठ नागरिक होने के नाते उठा रहा समस्या

Sat, 23 Apr 2022 12:14 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में कई परियोजनाएं हैं जिनकी यदि साधारण तरीके से समय पर मरम्मत कर ली गई होती तो इस समय पानी की उपलब्धता रहती और इससे विद्युत उत्पादन बढ़ सकता था। 
विज्ञापन
harish rawat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदेश में बिजली कटौती के विरोध में शुक्रवार को मौन उपवास पर बैठे। उपवास के बाद उन्होंने कहा कि राज्य में हर दिन आठ से दस घंटे बिजली कटौती की जा रही है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सीनियर सिटीजन के नाते, यह उनका गैर राजनीतिक प्रयास है इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


सरकार अपनी कमियों को देख सके और विद्युत व्यवस्था में जो अव्यवस्था पैदा हो रही है उसको दुरुस्त करें। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में कई परियोजनाएं हैं जिनकी यदि साधारण तरीके से समय पर मरम्मत कर ली गई होती तो इस समय पानी की उपलब्धता रहती और इससे विद्युत उत्पादन बढ़ सकता था। 

ये भी पढ़ें...उपचुनाव से पहले दलबदल की आहट: कांग्रेस के दिग्गज नेता के भाजपा में शामिल होने की चर्चा, केंद्रीय नेताओं से की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ऐसा समय है जब यूपीसीएल को बाहर से भी बिजली खरीदकर व्यवस्था रखनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि लोगों पर जानबूझकर बिजली की कटौती थोपी गई है। बिजली के दाम लगातार बढ़ाए गए। अब बिजली की कटौती और उधर वनों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जंगलों में जहां पानी के श्रोत हैं, यदि वो जंगल जल जाएंगे तो उससे पानी के श्रोतों पर भी बुरा असर पड़ेगा। पूर्व सीएम ने कहा कि पेयजल संकट से राज्य पहले ही जूझ रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें