फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल भक्तों का और बांट रहे नेताजी

Wed, 29 Jan 2014 09:51 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार के मठ-मंदिरों में सर्दियों में दान में आने वाले कंबलों को कई नेता जी अपने नाम से बांटकर राजनीति चमका रहे हैं। इन मठों में हर मौसम के अनुसार वर्षभर दान आता रहता है।
विज्ञापन


सर्दियां आने पर देश की बड़ी-बड़ी मिलें गर्म कपड़ों की हजारों गांठें गरीबों को बांटने के लिए आश्रमों में भेजती हैं। इन्हीं कंबलों को संतों के साथ-साथ हरिद्वार के नेता भी बांटते हैं।

सबके अपने-अपने मठ
लगभग सभी संतों के नेताओं से व्यक्तिगत संबंध होते हैं। जिन संतों के जिन दलों से नाते होते हैं उन दलों के नेता उन संतों के पास पहुंच जाते हैं।

पिछले एक महीने से कईं नेता इसी प्रकार के कंबल बांटकर अपने वोट पक्के करने में जुटे हुए हैं।

इन नेताओं में कईं जाने माने नेता, उनके पुत्र-पुत्रियां और संत नेता भी शामिल हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है। माल भक्तों का, माध्यम संत और नाम नेताओं का हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें