फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कांग्रेस को इस रणनीति से घेरेगी भाजपा

Sat, 25 Jul 2015 02:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई दिल्ली-देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पर इस्तीफे का दबाव बनाने के लिए आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। भाजपा के विभिन्न धड़े इस मुद्दे पर एकजुट हैं।
विज्ञापन


सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिंह कोश्यारी और वीसी खंडूरी के बीच इस मुद्दे पर दिल्ली में लंबी मंत्रणा हुई है। कोश्यारी के साथ शुक्रवार को बैठक के बाद निशंक ने बताया कि भाजपा पूरी तरह एकजुट है। खेमेबाजी के आरोप गलत हैं।
इस बैठक में हरिद्वार और हल्द्वानी के प्रमुख कार्यकर्ता भी शामिल थे। बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत के सचिव के स्टिंग आपरेशन से पैदा हुई स्थिति और एचएमटी फैक्ट्री बंद जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिमाचल और उत्तराखंड के सीएम के खिलाफ सबूत हैं, जबकि व्यापम और ललित गेट पर कांग्रेस का हाथ खाली है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें