फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा कार्यक्रमों में नेताओं पर लगी रोक

Wed, 30 Apr 2014 01:14 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार सरकार चारधाम यात्रा के प्लेटफार्म को राजनीतिक रूप से प्रयोग नहीं कर सकेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने स्पष्ट आदेश जारी कर दिया है कि यदि कपाट खुलने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की राजनीतिक सहभागिता रही तो इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारी, कर्मचारी रह सकेंगे उपस्थित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने जारी अपने आदेश में सरकार को स्पष्ट हिदायत दी है कि इस समय लोकसभा निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता लागू है जो कि 16 मई तक प्रभावी रहेगी।

पढ़ें, इस गांव में होती है दुल्हन की अनोखी विदाई

इसलिए ऐसी परिस्थितियों में चारधाम में कपाट खुलने के अवसर पर (गंगोत्री, यमनोत्री 2 मई, केदारनाथ 4 मई व बदरीनाथ 5 मई) जरूरी इंतजाम के लिए राज्य सरकार के अधिकारियों, कर्मचारियों को कार्यक्रम में उपस्थित होने की अनुमति दी गई है। लेकिन उक्त कार्यक्रमों में यदि किसी प्रकार की राजनीतिक सहभागिता पाई गई तो इसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।
विज्ञापन


निजी हेलीक़ॉप्टर का भी नहीं कर सकेंगे प्रयोग
उन्होंने बताया कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि इन कार्यक्रमों में राज्य सरकार के मंत्रीगण या अन्य राजनीतिक व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग नहीं किया जा सके।

पढ़ें, जीत हार नहीं, ये है यूकेडी की विरासत की जंग

यदि कोई राजनीतिक व्यक्ति आम श्रद्धालु बनकर उक्त धामों में जाते हैं तो उन्हें सुरक्षा इत्यादि दिया जाना संभव नहीं होगा। क्योंकि उत्तराखंड सरकार का उपलब्ध पुलिस बल चुनाव ड्यूटी में तैनात किया जा चुका है।
विज्ञापन


राज्य सरकार या निजी हेलीकॉप्टर आदि से किसी भी राजनीतिक व्यक्ति द्वारा चारों धाम पर जाना भी आचार संहिता का उल्लंघन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें