फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 55 साल से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मी नहीं करेंगे चारधाम ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
55 साल से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मियों को चारधाम यात्रा ड्यूटी पर नहीं लगाया जाएगा। शनिवार को डीजीपी अशोक कुमार ने इसके आदेश जारी कर दिए। चारधाम ड्यूटी के वक्त स्वास्थ्य समस्याओं के चलते यह फैसला लिया गया है। इसके लिए संबंधित जिलों को ड्यूटी की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि ऊंचाई वाले स्थानों पर उम्रदराज लोगों के सामने कई स्वास्थ्य समस्याएं आ रही हैं। अब तक कई यात्रियों की मृत्यु भी हो चुकी है। कई पुलिसकर्मियों ने भी अपने स्वास्थ्य को लेकर शिकायतें की हैं। ऐसे में 55 वर्ष से अधिक आयु वाले पुलिसकर्मियों से यात्रा मार्ग पर ड्यूटी नहीं कराई जाएगी। उन्होंने बताया, यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस, जल पुलिस, पर्यटन पुलिस और एसडीआरएफ की चौकियां बनी हुई हैं। यहां श्रद्धालु अपनी समस्या लेकर आ सकते हैं। इसके अलावा बुजुर्ग यात्रियों के लिए होमगार्ड ने भी व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें