यहां अब अगर पुलिसवालों ने ऐसा किया तो उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। इसके लिए अपर पुलिस महानिदेशक ने जादेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस महकमे में शुक्रवार का दिन बैठकों के नाम रहा। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार, गढ़वाल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक पुष्पक ज्योति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने अलग-अलग बैठक कर कई दिशा-निर्देश जारी किए।
एडीजी ने पहाड़ी जिलों के पुलिस कप्तानों से शीतकाल में थाना प्रभारियों को ऐसे नाबालिगों के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए, जो रैश ड्राईविंग (खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाना) में पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध धंधों को संरक्षण देने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने पहले गढ़वाल रेंज के पुलिस कप्तानों के साथ बैठक की। शाम के समय उन्होंने देहरादून जिले के थाना प्रभारियों के साथ अपराध नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर चर्चा की।
छिनेती और टप्पेबाजी की घटनाओं पर नाराजगी जताई
उन्होंने साइबर अपराधाें को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करने और जिलों में साइबर सेल को सक्रिय करने के निर्देश दिए। पुलिस कप्तानों को शीत काल में पहाड़ी जनपदों में एक-एक गांव को गोद लेकर गांव की आवश्यकता अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि रैश ड्राईविंग (खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाना) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। उन्होंने लाल बत्ती जंप करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा।
छिनेती और टप्पेबाजी की घटनाओं पर नाराजगी जताई
डीआईजी पुष्पक ज्योति ने रेंज के पुलिस कप्तानों के साथ बैठक कर अपराध की समीक्षा की। उन्होंने दून और हरिद्वार में छिनेती और टप्पेबाजी की बढ़ती घटनाआें पर नाराजगी जताई। नशे के खिलाफ तस्करों को चिहिंत कर कार्रवाई के साथ इसके खिलाफ माहौल बनाने के लिए स्कूल-कालेजों में जागरूकता कार्यक्रमों पर जोर दिया। उन्हाेंने कहा कि जब कोई अपराधी पकड़ा जाता है तो उसकी जानकारी संबंधित जिलों को भी दी जाए, ताकि वहां की पुलिस भी अपने अपराधों के संबंध में पूछताछ कर सके।
लावारिस वाहनों के इंजन और चेसिज नंबरों का आसपास के जनपदों से आदान-प्रदान कर लिया जाए। देहरादून और हरिद्वार में सीपीयू का उपयोग करने को कहा। चोरी की बढ़ती घटनाओं पर भी नाराजगी जताई। एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती, एसएसपी हरिद्वार कृष्ण कुमार वीके, एसएसपी टिहरी विमला गुंज्याल, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी उत्तरकाशी ददनपाल, एसपी चमोली तृप्ति भट्ट, के अलावा गोपनीय सहायक खिलानंद चिलकोटी औा मीडिया प्रभारी मनीषा नेगी बैठक में मौजूद रहीं।
रैश ड्राइविंग करने पर की जाए कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने थाना प्रभारियाें के साथ बैठक में समीक्षा की। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याएं सुनने के साथ थाना प्रभारियाें को बैरकों के उचित रखरखाव के अलावा उनकी दिक्कताें को गंभीरता से लेकर दूर करने को कहा। एसएसपी ने बढ़ती दुर्घटनाओं के मद्देनजर रैश ड्राईविंग (खतरनाक ढंग से गाड़ी चलाना) करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के अलावा शहर में फ्री पार्किंग के लिए और स्थान चिहिंत करने को कहा।
सार्वजनिक रूप से पीने अथवा पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। वाहन लूट, गृह भेदन आदि में पांच साल में प्रकाश में आए लोगों की सूची तैयारी कर उनकी नियमित निगरानी पर जोर दिया। संगठित अपराध करने वाले अपराधियों का गैंग चार्ट बनाकर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक यातायात धीरेन्द्र गुंज्याल, एसपी देहात सरिता डोभाल, एएसपी लोकेश्वर सिंह, सीओ जया बलूनी, ऋषिकेश मंजूनाथ टीसी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इनको मिला पुरस्कार
एसएसपी ने अक्तूबर में सराहनीय काम करने वाले इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह रावत, बृजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार, रविंद्र टम्टा, उप निरीक्षक उमेश कुमार, कांस्टेबल संदीप कुमार, उप निरीक्षक दीपक कुमार, गिरिश नेगी, कांस्टेबल दीपक चौहान, मुहम्मद इरशाद, प्रवीण कुमार, श्रीकांत मलिक, उप निरीक्षक महीप्रकाश, कांस्टेबल मनोज कुमार, नवनीत सिंह को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।