फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: महिला पुलिसकर्मी ने CO दंपती को किया ब्लैकमेल, वसूल चुकी छह लाख, अब हुई गिरफ्तार

Tue, 06 May 2025 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

सीओ निहारिका सेमवाल ने कैंट थाने में रविवार को शिकायत की थी। बताया था कि पुलिसकर्मी उन्हें लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही है। आरोप है कि वह उनसे छह लाख रुपये पहले ही वसूल चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीओ नीरज सेमवाल और उनकी पत्नी सीओ निहारिका सेमवाल को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला पुलिसकर्मी दंपती से छह लाख रुपये ले चुकी है। इसके बाद अब 70 हजार रुपये मांग रही थी। पुलिस ने पुलिस लाइन में उसे 70 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी पुलिसकर्मी पुलिस लाइन में श्वान परिचायक (डॉग हैंडलर) के पद पर तैनात है।

विज्ञापन


न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सीओ निहारिका सेमवाल ने कैंट थाने में रविवार को शिकायत की थी। बताया था कि पुलिसकर्मी उन्हें लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही है। आरोप है कि वह उनसे छह लाख रुपये पहले ही वसूल चुकी है। अब एक लाख रुपये और मांग कर रही है।रुपये न देने पर आरोपी पुलिसकर्मी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।

Dehradun: झगड़े में युवती ने लिव-इन पार्टनर को मारा चाकू, हुई मौत, अगले महीने होने वाली थी सगाई
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी पुलिसकर्मी ने पैसे लेकर सोमवार को पुलिस लाइन में बुलाया था , इस दौरान 70 हजार रुपये लेते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिला का फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी महिला सीओ दंपती के खिलाफ पहले सोशल मीडिया पर कई पोस्ट कर चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें