फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: पुलिस कर्मियों को शादी की सालगिरह और इन खास दिनों के लिए मिलेगी छुट्टी

Thu, 18 Jan 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर या अन्य पुलिस कर्मियों को शादी की सालगिरह के लिए विशेष छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा ‌इन खास दिनों के लिए भी पुलिस कर्मियों को छुट्टी मिलेगी।

विज्ञापन


जिले की कोतवाली, पुलिस थानों और चौकियों में तैनात पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों को अब अपने बच्चों के जन्मदिन व परिवार में विशेष आयोजन के लिए अवकाश मिलेगा। एसपी पीएन मीणा ने यह पहल की है।

थाना/चौकी में ड्यूटी के साथ ही यात्रा, वीआईपी दौरा, मेला और अन्य आयोजनों में ड्यूटी के चलते पुलिस कार्मिकों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का ज्यादा समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में वे कई बार बच्चों के जन्मदिन और अन्य आयोजनों में भी शामिल नहीं हो पाते हैं, लेकिन अब, ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

बच्चों की जन्मतिथि और विवाहित कार्मिकों की शादी की तिथि का डाटा तैयार करने के निर्देश

पु‌लिस - फोटो : amar ujala/ file photo
जिले में तैनात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी और जवान अब अपने घरों में आयोजित होने वाले सभी समारोह व आयोजनों में उत्साह के साथ शामिल हो सकेंगे। इसके लिए पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने विशेष अवकाश की व्यवस्था की है।

इसके तहत जिस भी इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर या अन्य कार्मिक के बच्चे का नामकरण, मुंडन, जन्मदिन सहित घर में कोई विशेष पूजा-अनुष्ठान सहित शादी की वर्षगांठ हो तो उसे अवकाश प्रदान किया जाएगा।

एसपी ने जिले में तैनात सभी पुलिस कार्मिकों के बच्चों की जन्मतिथि और विवाहित कार्मिकों की शादी की तिथि का डाटा तैयार करने के लिए प्रधान लिपिक को निर्देश जारी कर दिए हैं।

एसपी ने कहा कि अधिक व्यस्तता के चलते हमारे जवान और अन्य कार्मिक अपने घरों में होने वाले कुछ खास आयोजनों में शामिल नहीं होते हैं। ऐसे में उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इसे देखते हुए विशेष अवकाश की व्यवस्था की गई है, जो फरवरी माह से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें