फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के आश्रितों का सहारा बनेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। काठगोदाम में वीआईपी ड्यूटी के दौरान हादसे में मारे गए दोनों पुलिसकर्मियों के आश्रितों को पुलिस आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय में अलग से कोष बनाया गया है। सिपाही से लेकर आईपीएस अधिकारी तक स्वेच्छा से सहयोग राशि दे सकते हैं।
विज्ञापन

काठगोदाम थाने में तैनात सिपाही नंदन सिंह और ललित प्रसाद की 22 अक्तूबर को वीआईपी ड्यूटी के दौरान सरकारी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण मौत हो गई थी। हादसे में थाना प्रभारी नंदन सिंह और उप निरीक्षक माया बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। बाद में इलाज के दौरान माया बिष्ट की मौत हो गई।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों के परिजनों को 10 नवंबर तक आर्थिक सहायता देने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में सिपाही से लेकर आईपीएस अधिकारी तक स्वेच्छिक सहयोग का अनुरोध किया गया है। सहयोग राशि के लिए पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय के नाम से बैंक ड्राफ्ट भी भेजा जा सकता है। हालांकि विभाग की तरफ से कांस्टेबल से लेकर हेड कांस्टेबल तक 100 रुपये, उप निरीक्षक से लेकर निरीक्षक तक 150 रुपये, सीओ से लेकर अपर पुलिस अधीक्षक तक 500 रुपये और आईपीएस अधिकारी के लिए एक हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने जताया शोक
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने विगत 22 अक्तूबर को काठगोदाम में सरकारी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त में घायल दरोगा माया बिष्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्हाेंने पीड़ित परिवार से गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। बता दें वीआईपी ड्यूटी के दौरान सरकारी वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो सिपाहियों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि माया बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उपचार के दौरान माया का भी निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें