ये रहेगा कोर क्षेत्र
राजपुर रोड, ओल्ड मसूरी रोड, चकराता रोड, सहारनपुर रोड, धर्मपुर क्षेत्र, ईसी रोड,
इन वाहनों को रहेगी छूटI
व्यावसायिक वाहन, पर्यटकों के वाहन, दोपहिया वाहन, टैक्सी वाहन, इमरजेंसी व मालवाहक वाहन, अन्य जनपदों से देहरादून आने वाले वाहन
ये भी पढ़ें...Shardiya Navratri 2023: महिला शक्ति जब खड़ी हुई तो सृष्टि को मिला नया स्वरूप, जिंदगियां संवार रहीं ये देवियां
ये आए लाइव में सुझाव
-ई-रिक्शा को शहर से बाहर किया जाए। इस पर कप्तान ने कहा कि वह भविष्य में आरटीओ से बात करेंगे कि ई-रिक्शा को शहर की क्षमता के हिसाब से ही रजिस्टर्ड किया जाए।
-शराब ठेकों के बाहर जाम को कम किया जाए। अगले वित्तीय वर्ष में विभाग से ठेकों के लिए ट्रैफिक पुलिस की एनओसी की व्यवस्था करने की बात कही।
-जेब्रा क्रॉसिंग को चौराहों पर बनाया जाए। लेफ्ट टर्न फ्री करने को अभियान चलाया जाए।
-सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार पूल का सुझाव दिया जाए। इस पर कप्तान ने कहा कि इस पर भी भविष्य में विचार किया जा सकता है। लेकिन, फील्ड कर्मचारियों को इससे बाहर रखने पर जोर होगा।
-पुलिस का जनता के साथ अच्छा व्यवहार हो। इसके लिए कप्तान ने जनता को भरोसा दिलाया कि पुलिस कर्मचारियों को इसके लिए फिर से नसीहत दी जाएगी।
-विक्रम और सिटी बस निर्धारित स्टॉप पर रुकें। इसके लिए भविष्य में यूनियन और संबंधित विभागों के साथ चर्चा की जाएगी।