फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: पुलिस की गाड़ी खाई में गिरी, दर्दनाक हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

Tue, 23 Jun 2026 11:52 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश।

सार

ऋषिकेश में पुलिस की गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में चौकी प्रभारी शिवपुरी विनोद शर्मा की मौत हो गई।
विज्ञापन
शिवपुरी पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मुनि की रेती क्षेत्र की शिवपुरी पुलिस चौकी के प्रभारी विनोद कुमार शर्मा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनके असामयिक निधन से पुलिस महकमे और रानीपोखरी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रानीपोखरी निवासी विनोद कुमार शर्मा बीती रात थाना मुनि की रेती से ड्यूटी पूरी कर अपने वाहन से शिवपुरी चौकी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना का पता पुलिस प्रशासन को काफी देर बाद चल सका।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा कड़ी मशक्कत के बाद उनका शव खाई से बाहर निकाला गया। विनोद कुमार शर्मा पूर्व में भारतीय सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। पुलिस विभाग में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और ढालवाला और कैलाश गेट चौकी प्रभारी के रूप में भी कार्य किया। अपनी विनम्रता, कर्तव्यनिष्ठा और मृदुभाषी स्वभाव के कारण वह पुलिस कर्मियों और आम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय थे।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...नगरासू गुरुद्वारा विवाद:  भोजन लेने आए निहंग ने ध्यान भटकाने के लिए की पत्थरबाजी, तीन छत से उतरे, चार अब भी डटे
विज्ञापन


उनके निधन की खबर से रानीपोखरी क्षेत्र सहित पूरे पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है। बताया जा रहा है कि उनके दूसरे भाई भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें