लगातार बढ़ रही साइबर ठगी के बीच पुलिस ने भी बढ़ती तकनीक से ही जागरूकता का पाठ पढ़ाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर विभिन्न मिम्स और वीडियो से साइबर ठगी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क हादसों में लापरवाही पर भी पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों और खास युवा पीढ़ी को जागरूक कर रही है।
बढ़ती तकनीक के दौर में साइबर ठग अलग-अलग तरीके से लोगों को झांसे में लेकर उनकी गाढ़ी कमाई को ठग रहे हैं। पुलिस भी इसकी जागरूकता को विभिन्न अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। ऐसे में अब पुलिस ने भी लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना शुरू किया है। पुलिस विभिन्न प्रकार के मिम्स और वीडियो के जरिए लोगों को इसके प्रति जागरूक कर रही है।
सोशल मीडिया पर देहरादून के साथ ही उत्तराखंड पुलिस के पेज से लोगों को विभिन्न रील, डॉक्यूमेंट्री और मिम्स के जरिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने हाल ही में महाकुंभ के नाम पर होने वाली ठगी को लेकर भी एक डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से लोगों को ठगी के खिलाफ जागरूक किया। पुलिस का ये प्रयास काफी हद तक लोगों को जागरूक करने में साबित हो रहा है। वहीं डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों को लेकर भी पुलिस सोशल मीडिया पर पोस्टर, रील के माध्यम से सचेत कर रही है।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ