नगर क्षेत्रवासियों की तहसील मुख्यालय में हुई बैठक में शराबियों के हुड़दंग पर आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि शाम को बाजार में शराबियों का जमघट लगा रहा है, जिससे वहां से गुजरने में महिलाओं और बच्चों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। इस मौके पर डीएम और एसपी को ज्ञापन भेजकर कंडीसौड में पुलिस चौकी खोलने, वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजार क्षेत्र में हर वक्त दो-दो होमगार्ड तैनात करने, बाहरी लोगाें का सत्यापन करने की मांग की मांग उठाई गई। नायाब तहसीलदार जगत सिंह धनोला ने कहा कि राजस्व पुलिस कर्मियाें को शराबियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में सुंदर सिंह गुसाईं, सरोजनी देवी, जुपला देेवी, यशोदा देवी, अषाड़ी देवी, पिंगला देवी, उत्तम सिंह राणा आदि उपस्थित थे।