कोतवाली प्रभारी सूर्यभूषण ने कोतवाली में रेहड़ी, ठेलीवालों और दुकानदारों की बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी दशा में रेहड़ी और ठेली के कारण यातायात प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने फुटपाथ पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। कहा कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Iगैर जमानती वारंटी को किया गया गिरफ्तारI
कोतवाली पुलिस ने वारंटी परवेज निवासी ढालीपुर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज है। वह तारीखों पर कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
I6.40 ग्राम स्मैक के साथ युवक को पकड़ाI
6.40 ग्राम स्मैक के साथ रेहड़ापुर छरबा गांव निवासी अमीर खान को सभावाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Iयवक से मारपीट, मुकदमा दर्जI
कोतवाली पुलिस ने मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में ईश कुमार निवासी आदूवाला ने कहा कि गत तीन दिसंबर को कुंजाग्रांट गांव के रहने वाले मयूर और उसके दो से तीन अन्य साथियों ने घर के बाहर उस पर हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी।