फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण के लिए उम्मीद की किरण बने थानाध्यक्ष नरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर। कारगी चौक निवासी किरण के लिए सहसपुर थाना प्रभारी नरेंद्र गहलावत बृहस्पतिवार को आईएमए ब्लड बैंक में उम्मीद की किरण बनकर पहुंचे तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने किरण की जिंदगी बचाने के लिए आईएमए में एक यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने के लिए किरण के परिजनों ने थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

दरअसल कारगी चौक निवासी किरण जोशी पत्नी नरेश जोशी गर्भवती थीं। अस्पताल में डिलीवरी के दौरान अधिक रक्तस्राव होने पर चिकित्सकों ने परिजनों से ओ नेगेटिव रक्त की व्यवस्था करने के लिए कहा था। इस पर परिजन आईएमए पहुंचे। यहां पर रक्त की कमी के चलते यह सूचना कुछ ही देर में व्हाट्सएप ग्रुप और अन्य जगहों पर फ्लैश हो गई। आरटी सेट के जरिए यह सूचना सहसपुर थाना पहुंचे तो थाना प्रभारी नरेंद्र गहलावत अपने निजी वाहन से करीब 30 किमी दूर आईएमए ब्लड बैंक पहुंचे, जहां उन्होंने किरण के उपचार के लिए रक्तदान किया। थाना प्रभारी ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरत पड़ने पर रक्तदान के लिए सबको आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें