फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: थाना पुलिस पर पति को मुकदमे में फंसाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस पर पति को गोकशी के मुकदमें में फंसाने और उनके साथ अभद्रता का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि घटना के दिन उसके पति घर पर ही थे। महिला ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है
विज्ञापन




सहसपुर के खुशहालपुर निवासी सानिया ने बताया कि उसके पति एक स्थानीय मांस की दुकान में कार्य करते हैं। बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और जबरन उसके पति अमीर उर्फ लालू को अपने साथ थाने ले गए। बताया कि पूछने पर पुलिस ने केवल इतना बताया कि बुधवार रात को क्षेत्र में हुई एक गोकशी की घटना में उसका पति शामिल था।



महिला ने बताया कि पुलिस के पीछे-पीछे वह भी थाने पहुंची। करीब तीन घंटे तक पुलिस से गुहार भी लगाई। महिला का कहना कि पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उसे भी चोरी के आरोप में गिरफ्तार करने की धमकी दी। महिला ने पुलिस पर उनके पति के साथ मारपीट का आरोप भी लगाया है। महिला ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन








मामले की जानकारी ली जाएगी। अगर धमकाने जैसी बात सामने आती है तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।



लोकजीत सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें