फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: सेलाकुई में हुई चोरी की पांच घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, अलग-अलग टीमों का किया गया था गठन

Mon, 22 Jun 2026 02:50 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई (देहरादून)
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थाना सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की पांच घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।  पुलिस के अनुसार, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था।

विज्ञापन


जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोका, जिनकी पहचान विकास और सुमित कुमार के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने सेलाकुई क्षेत्र में बंद घरों में पांच चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर उनके किराए के कमरे से लगभग 40 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान और तीन लाख 90 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा चोरी के सामान को बेचकर कमाए गए दो लाख 50 हजार रुपये उनके बैंक खाते में पाए जाने पर खाते को फ्रीज कर दिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी दिन में बंद घरों की रेकी करते थे और रात में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गर्मी की छुट्टियों के दौरान घरों के खाली होने का फायदा उठाकर वे घटनाओं को अंजाम देते थे।

ये भी पढ़ें...Nagrasu Gurdwara Clash: तीर्थयात्री बनकर आए फिर बन गए संकट का कारण, नगरासू में क्यों बिगड़े हालात, कई सवाल

गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का एक अन्य साथी भी शामिल है, जिसकी तलाश जारी है। इस सफल कार्रवाई पर पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें