उत्तराखंड में पुलिस परिजनों का मंगलवार को दूसरे दिन भी आंदोलन जारी है। परिजन गांधी पार्क के बाहर बैठे हैं। इससे पहले पुलिस मुख्यालय भी गए थे। इस दौरान प्रदर्शन करने वाले लोगों को पुलिस ने बाहर कर दिया था। सचिवालय की ओर बढ़ने पर पुलिस ने वापस लौटाया। इसी बीच पुलिस परिजनों से मिलने के लिए आप(आम आदमी पार्टी) नेता करनाल अजय कोठियाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि तीन जनवरी को अरविंद केजरीवाल आएंगे। उन्होंने ग्रेड पे दिलाने का भरोसा दिलाया साथ ही आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की। अब परिजन सचिवालय कूच करने की तैयारी में हैं। जिसको देखते हुए हरिद्वार से महिला पुलिस फ़ोर्स को बुलाया जा रहा है।