फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: चंपावत उपचुनाव के चलते आज होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित, जानिए अब कब होगी 

Sat, 28 May 2022 09:30 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

चंपावत विधानसभा क्षेत्र में 31 मई को उपचुनाव होना है। इसमें सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल लगा हुआ है। लिहाजा, पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा होना संभव नहीं है। चंपावत उपचुनाव को देखते हुए पूर्व से ही परीक्षा स्थगित होने की संभावना जताई जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपावत उपचुनाव की वजह से जिले में 28 मई को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है। अब यह परीक्षा 11 जून को होगी। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि चंपावत में इन दिनों पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Exclusive: उत्तर भारतीय भी ले सकेंगे सरबती आटे की रोटियों का स्वाद, पंत विवि के वैज्ञानिकों को मिली सफलता, जानिए खासियत
विज्ञापन


चंपावत विधानसभा क्षेत्र में 31 मई को उपचुनाव होना है। इसमें सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल लगा हुआ है। लिहाजा, पुलिस भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा होना संभव नहीं है। इस परिस्थिति को देखते हुए तय किया गया है कि जिन उम्मीदवारों की परीक्षा चंपावत में 28 मई यानी शनिवार को होनी थी, वह अब 11 जून को उसी जगह पर होगी। चंपावत उपचुनाव को देखते हुए पूर्व से ही परीक्षा स्थगित होने की संभावना जताई जा रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें