फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: कोच नरेंद्र शाह मामले में पुलिस ने दर्ज किए पीड़िता के बयान, रिकॉर्डिंग वाला मोबाइल कब्जे में लिया

Tue, 04 Apr 2023 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

पिछले दिनों कोच नरेंद्र शाह और एक किशोरी की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद नरेंद्र शाह ने जहर खा लिया था, उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिकेट कोच नरेंद्र शाह पर आरोप लगाने वाली किशोरी के सोमवार को विवेचना अधिकारी ने बयान दर्ज किए। इसके अलावा पीड़िता की सहेली के मोबाइल को भी कब्जे में लिया गया। इस मोबाइल में ही नरेंद्र शाह और पीड़िता की बातचीत रिकॉर्ड है। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जल्द ही पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों कोच नरेंद्र शाह और एक किशोरी की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद नरेंद्र शाह ने जहर खा लिया था, उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में दो दिनों तक कोई पीड़िता सामने नहीं आई थी, लेकिन एकाएक तीन किशोरियों ने खुद को पीड़ित बताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। इनमें से एक तहरीर के आधार पर पुलिस ने नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया था।

मुकदमे में एससी-एसटी की धाराएं भी थीं, लिहाजा मामले की जांच सीओ स्तर के अधिकारी को दी गई। पहले मामले की जांच सीओ मसूरी अनिल कुमार जोशी ने की। उन्होंने पीड़िता के पिता के बयान दर्ज किए थे। अब जांच सीओ सदर पंकज गैरोला को ट्रांसफर कर दी गई है। जांच के क्रम में सीओ सदर ने सोमवार को पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


पीड़िता ने अपनी सहेली के फोन से नरेंद्र शाह से बात की थी। इसी फोन में यह रिकॉर्डिंग की गई थी। ऐसे में पुलिस ने इस मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है। अभी दून अस्पताल में नरेंद्र शाह का इलाज चल रहा है। यहां से छुट्टी मिलते ही शाह को गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन


पुलिस ने एकेडमी में भी की पूछताछ
किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस टीम कोच की एकेडमी में भी जांच के लिए गई। बताया जा रहा है कि यहां भी कई किशोरियों और स्टाफ से पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें