फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 करोड़ के घोटाले में मुख्य आरोपी की तलाश में दून में पुलिस की रेड, लेकिन...

Sat, 11 Nov 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
300 करोड़ रुपए के एनएच 74 घोटाले के मुख्य आरोपी डीपी सिंह की तलाश में उधम सिंह नगर पुलिस ने शनिवार को दून स्थित आवास पर छापेमारी की। पुलिस सिंह के आर्यनगर स्थित एक रिश्तेदार के आवास पर भी गई, लेकिन वहां भी ताला लगा मिला।
विज्ञापन


वहीं सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के कारण डीपी सिंह के जल्द आत्मसमर्पण करने की भी चर्चा है। एनएच घोटाले के मुख्य आरोपी डीपी सिंह की तलाश में उधम सिंह नगर के सीओ स्वतंत्र कुमार सिंह टीम के साथ शनिवार दोपहर देहरादून पहुंचे।

पुलिस टीम ने धारा चौकी प्रभारी विकास रावत को साथ लेकर राजपुर रोड स्थित डीपी सिंह के गोइना स्थित फ्लैट पर पहुंचे, लेकिन वहां ताला लगा था। यह फ्लैट डीपी सिंह की पत्नी के नाम पर बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ex slo dp singh
आसपास के लोगों से जानकारी करने के बाद सीधे पुलिस टीम आर्यनगर पहुंची। यहां पर डीपी सिंह के एक रिश्तेदार रहते हैं, लेकिन यहां भी ताला लगा था। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस टीम रवाना हो गई।

उधम सिंह नगर के  एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि डीपी सिंह के तलाश में दबिश की कार्रवाई भी लगातार जारी है। गैर जमानती वारंट होने के बाद अब कुर्की का नोटिस प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा।

बता दें कि एनएच 74 घोटाले के मामले में पुलिस अब तक आठ लोगों को जेल भेज चुकी है। डीपी सिंह मुकदमे के खिलाफ राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट गए थे, जहां से उन्हें राहत नहीं मिली है। अब उनके सामने आत्मसमर्पण करने का विकल्प ही बचा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें