अतिरिक्त सतर्कता और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग होगी
डीजीपी सेठ ने सभी पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को देने और उस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक जानकारी को फैलने से रोका जा सके और शांति व्यवस्था बनी रहे। इसके साथ ही सभी जिलों में चीता मोबाइल यूनिट्स और गाड़ियां लगातार गश्त कर रही हैं। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड को सक्रिय कर दिया है। ये टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सघन तलाशी और चेकिंग अभियान चला रही हैं। राज्य स्तर पर सभी गतिविधियों पर पुलिस मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा रही है।