फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों का विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिस कर्मियों को बंधक बनाकर पीटा, चार घायल

Mon, 02 Dec 2019 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर

सार

  • डाकपत्थर चौकी के अंतर्गत जीवनगढ़ कुरैशी मोहल्ले का मामला
  • मामले में सात महिला समेत 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाकपत्थर चौकी क्षेत्र अंतर्गत जीवनगढ़ स्थित कुरैशी मोहल्ले में दो पक्षों के बीच विवाद को सुलझाने पहुंचे पुलिस कर्मियों को एक पक्ष के लोगों ने जबरन कमरे में  बंद कर उनके साथ धक्का मुक्की की। जिसमें चौकी प्रभारी डाकपत्थर शिशुपाल राणा समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। इन घायल पुलिस कर्मियों में दो महिला कॉस्टेबल भी हैं।

विज्ञापन


सभी को उपचार के लिए सीएचसी विकासनगर ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। तनाव बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। मामले में पुलिस ने सात महिलाओं समेत 11 लोगों के खिलाफ लोक सेवक पर हमला करने, बंधक बनाने, मारपीट और सरकारी कामकाज में बांधा का मुकदमा दर्ज किया।
 

लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की और हाथापाई की

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह इंतजार पुत्र वली मोहम्मद निवासी कुरैशी मोहल्ला जीवनगढ़ ने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि उसके भाई गुलबहार, उसकी बेटियों और अन्य परिजनों ने उसे, उसकी पत्नी और बेटे को मारपीट कर एक कमरे में बंद कर दिया है।

सूचना पर डाकपत्थर चौकी प्रभारी शिशुपाल राणा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। जब वह मौके पर पहुंचे तो वहां पर काफी भीड़ एकत्र थी। पुलिस ने किसी तरह कमरे में बंद किए गए इंतजार और उसके परिवार वालों को छुड़ाया। तीनों को छुड़ाते ही वहां मौजूद लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की और हाथापाई शुरू कर दी। जिसके बाद उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

किसी तरह पुलिस कर्मियों को छुड़ाया गया

इस हाथापाई में चौकी प्रभारी के साथ ही कॉस्टेबल रमिंदर महिला चीता में नियुक्त महिला हेड कॉस्टेबल मंजू और कॉस्टेेबल दीपा चोटिल हो गई। फोन पर ही चीता पुलिस ने पुलिस फोर्स की डिमांड की। जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। किसी तरह कमरे में बंद पुलिस कर्मियों को छुड़ाया गया।

मामले में पुलिस ने गुलबहार पुत्र वली मोहम्मद उसकी पत्नी रेहाना, पुत्री सेबो, मुस्कान, अजरा, शबाना पत्नी फुरकान, बदलू पुत्र वली मोहम्मद,  मोहनीश व भोजा पुत्र फुरकान, सानो पत्नी फुरकान सभी निवासी कुरैशी मोहल्ला जीवनगढ़ और नाजो पुत्री इकलाख निवासी मिर्जापुर जिला सहारनपुर यूपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें