तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इससे कार में सवार कांस्टेबल धर्मेंद्र राठी और स्थानीय निवासी बलवीर सिंह नदी में बह गए। जबकि, कार सवार रमेश निवासी अश्विन गांव और भूपेंद्र सिंह निवासी हिमाचल ने किसी तरह नदी से निकलकर जान बचाई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल धर्मेंद्र राठी और ग्रामीण बलबीर का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है।