एसएसपी पौड़ी दलीप सिंह कुंवर ने 10 कुपोषित बच्चों की जिम्मेदारी लेने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी गोद लिए नौनिहाल के अभिभावक को सहयोग के रूप में धनराशि नहीं देगा। अधिकारी बच्चों को पोषणयुक्त खाद्य किट देगा।
750 नौनिहाल हुए कुपोषण से मुक्त
जिले में विगत पांच वर्षों में 750 कुपोषित बच्चे कुपोषण मुक्त हुए हैं। डीपीओ एसके त्रिपाठी ने बताया कि पांच वर्ष में अलग-अलग स्तर पर 750 नौनिहाल कुपोषण मुक्त हुए हैं।