अनिल व नीमा मूल रूप से सल्ट (अल्मोड़ा) के बताए जा रहे हैं। दोनों के परिजनों को बागेश्वर बुलाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही नीमा की मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
एक साल पहले हुई थी शादी
पुलिस विभाग में चालक पद पर कार्यरत सिपाही अनिल और नीमा की शादी एक साल पहले ही हुई थी। दोनों हाइडिल के पास किराए में रहते थे। उनके बच्चे नहीं हैं। पुलिस ने बताया कि अनिल का विभागीय रिकार्ड भी ठीक नहीं था, जिस कारण वह बीते एक माह से सस्पेंड चल रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि अनिल और नीमा में अक्सर विवाद होता था, जिस कारण नीमा तनाव में रहती थी।
प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है पुलिस
नीमा की मौत की असल वजह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगी लेकिन, पुलिस प्रथम दृष्ट्या इस मामले को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है। हालांकि पुलिस को मृतका के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट या जहरीला पदार्थ नहीं मिला है। माना जा रहा है कि सोमवार रात अत्यधिक तनाव के चलते नीमा ने नदी किनारे बैठकर जहरीला पदार्थ खाया होगा।