फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने पुलिस जिप्सी को मारी टक्कर, एक गंभीर

Tue, 06 Jan 2015 10:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून की सुद्धोवाला जेल में बंदी को छोड़कर लौट रही पुलिस जिप्सी को सामने से आ रही बस ने सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


चालक बस छोड़कर फरार
टक्कर इतनी भीषण थी कि जिप्सी के परखचे उड़ गए। जिप्सी सड़क किनारे नाले में पलटने से बाल-बाल बची। हादसे में चार सिपाही घायल हुए हैं, जिनमें एक ही हालत गंभीर है। वहीं, हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस लाइन में तैनात हैड कांस्टेबल चंडीलाल निवासी पौड़ी, सिपाही पवन थापा निवासी हर्रावाला, पुष्कर निवासी पौड़ी और अमित सैनी निवासी जंगीपुर हरिद्वार सोमवार सुबह दून अस्पताल में भर्ती एक बंदी को पुलिस जिप्सी से सुद्धोवाला जेल पर छोड़कर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


लौटते समय पंड़ितवाडी चौकी क्षेत्र में एफआरआई गेट के पास शहर की तरफ से आ रही विकासनगर रूट की प्राइवेट बस ने जिप्सी में सीधी टक्कर मार दी। जिप्सी में फंसे घायल सिपाहियों को तुरंत सिनर्जी अस्पताल लाया गया। जिप्सी चालक पवन थापा के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई है।

फिलहाल आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। हादसे में एक रायफल की बट भी टूट गई। एसपी सिटी अजय सिंह और सीओ सिटी मनोज कात्याल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों को हाल जाना। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में एक टीम सहारनपुर भेजी गई है।

नहीं आई 108
हादसे के तुरंत बाद घायल सिपाही अमित सैनी ने 108 एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी थी। लेकिन, एंबुलेंस नहीं पहुंची तो घायलों को दूसरे वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


पंड़ितवाडी में बनेगा स्पीड ब्रेकर
हादसों के मद्देनजर पंडितवाडी चौकी के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनेंगे। पंद्रह दिन में पुलिस के साथ यह दूसरा हादसा हुआ है।

कुछ दिन पहले पंड़ितवाडी चौकी प्रभारी देवी प्रसाद बहुगुणा की भी चौकी के सामने चेकिंग करते समय बाइक की टक्कर से मौत हो गई थी। एसपी ट्रैफिक के मुताबिक हादसों को रोकने केलिए यहां स्पीड ब्रेकर जरूरी हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें