फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आरोपी डॉक्टर को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्स से छेड़खानी के आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकाने पर दबिश दे रही है। डॉक्टर फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को पीड़िता के कोर्ट में दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई थी। बतादें कि बीते रविवार की नर्स ने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। जिस पर पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया था।
सोमवार को बाजार चौकी पहुंचे पीड़िता के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर हल्की धाराएं लगाने और डाक्टर को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए थे। जिस पर उसका उप जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया था। मंगलवार को परिजनों ने सही तरीके से मेडिकल न करने पर कोतवाली और उप जिला अस्पताल में हंगामा काटा था। जिस पर पुलिस ने कोर्ट में दिए गए बयानों के आधार पर धारा बढ़ाने की बात कही थी। परिजनों को मेडिकल की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस और कोर्ट के समक्ष दर्ज कराए गए बयानों के आधार पर डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गई है। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें