फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुलिस ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने 14 जून को होने वाली स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को सभी परीक्षा केंद्रों का सुरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी केंद्र पर सुरक्षा संबंधी कोई समस्या नहीं पाई गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में स्थित सभी परीक्षा केंद्रों का गहनता से जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा आयोजित करने में सुरक्षा की दृष्टि से कोई बाधा नहीं है। संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से भी व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित किया गया। पुलिस ने परीक्षा के सुचारु और सुरक्षित संचालन के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें