फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकी पैड़ी से बरामद हुईं देहरादून शिशु निकेतन की लापता बच्चियां

Fri, 16 Sep 2016 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Missing
विज्ञापन
देहरादून शिशु निकेतन से गायब हुई चार बालिकाओं को पुलिस ने शुक्रवार को हरिद्वार में हरकी पैड़ी से बरामद कर लिया। ये चारों बालिकाएं बृहस्पतिवार को स्कूल गई थीं और फिर वापस नहीं लौटी थीं।
विज्ञापन


राजधानी के नेहरू कॉलोनी में नारी निकेतन से सटे शिशु निकेतन की बालिकाएं दीपनगर स्थित प्राइमरी स्कूल में पढ़ने गई थीं। इनमें से चार बालिकाएं (उम्र करीब पांच से दस साल) स्कूल परिसर से गायब हो गईं।

इसका पता तब चला जब छुट्टी के वक्त शिशु निकेतन की केयरटेकर बच्चियों को लेने स्कूल पहुंची। इस दौरान चार बच्चियां स्कूल में नहीं मिली। वहीं बच्चियों के बैग स्कूल में ही रखे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चियों के गायब होने की सूचना मिलते ही मचा था हड़कंप

Missing
बच्चियों के गायब होने की सूचना मिलते ही शिशु निकेतन प्रशासन में हड़कंप मच गया। पूछताछ हुई तो पता चला कि चारों छठे पीरियड के बाद से गायब हैं। पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

शिशु निकेतन की अधीक्षिका सुनीता सिंह की तरफ से बालिकाओं की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बालिकाओं को सकुशल बरामद करने के लिए तुरंत टीमें गठित कर दी थीं। इनमें से एक टीम को हरिद्वार भेजा गया था। इस बात की भी जांच कराई जाएगी कि बालिकाएं किन परिस्थितियों में गायब हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें