फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबट्टाखाल विस में ट्रक से पकड़ा बड़ी मात्रा में कैश, महाराज ठोक रहे यहां से ताल

Sun, 22 Jan 2017 01:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कैश सीज करती पुल‌िस - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
पौड़ी के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में ज्वाल्पा मोड़ पर पुलिस ने एक ट्रक से बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया है। पुलिस ने नगदी को सीज कर लिया है। पुलिस आयकर विभाग को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज इसी चौबट्टाखाल विधानसभा से प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


शनिवार को ज्वाल्पा मोड़ कोटद्वार रोड पर तैनात फ्लाइंग स्क्वॉड टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक टाटा 709 ट्रक वहां से गुजरा। टीम ने जब ट्रक की चेकिंग की तो उसमें मौजूद दो युवकों के पास से दस लाख लाख 86 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन

कैश सीज करती पुल‌िस - फोटो : AmarUjala
साथ में मौजूद युवक द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर उक्त बरामद पैसे थाना कोतवाली के निर्देशन में जब्त कर लिया। पुलिस अब आयकर विभाग को रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर रही है।

इस काम की सराहना करते हुए एसएसपी पौड़ी गढ़वाल ने फ्लाइंग स्क्वॉड में नियुक्त एडीओ पंचायत मदन लाल, एसआई संजीत कंडारी, कांस्टेबल अंकुर एवं कां. प्रवीण को 2500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें