फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: देर रात हड़ताली कर्मचारियों ने सड़कों पर बिखेरा कूड़ा, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा

Thu, 17 May 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
workers on strike
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने बुधवार की देर रात तहसील चौक पर कूड़ा डाला और जमकर हंगामा काटा। इस दौरान उन्होंने सड़क पर जाम भी लगा दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया  जिसके बाद प्रदर्शनकारी नगर निगम पहुंच गए और वहां खड़े निगम के वाहनों की हवा निकाल दी।

विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारी  प्रदर्शन करते हुए घंटा घर पहुंचे  यहां पर भी उन्होंने कूड़ा डाल कर जिला प्रशासन और नगर निगम के खिलाफ  आक्रोश जताया। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नगर निगम में हंगामें के बाद पुलिस तक पहुंची जब सफाई कर्मचारी सभी वाहनों की हवा निकाल चुकी थी।

बता दें कि, मोहल्ला स्वच्छता समिति से जुड़े 408 कर्मचारियों के संविदा में समायोजन की मांग के समर्थन में सफाई हड़ताल पर हैं। जिसके कारण शहर में गंदगी का अंबार लगा रहा है। शासन और प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी सफाई कर्मचारी हड़ताल से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें