एक और पेट्रोल पंप संचालक पर मुकदमा देहरादून। डालनवाला पुलिस ने एक और पेट्रोल पंप पर कार्यवाही की हैं। पुलिस ने बताया कि ईसी रोड स्थित पेट्रोल पम्प में कर्मचारियों द्वारा चार नोज़ल पेट्रोल भरने का कार्य किया जा रहा था। जो सीधे तौर पर उत्तराखंड जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन है। पुलिस ने इसी आधार परपेट्रोल पंप मालिक संदीप जैन, गुरुदेव निवासी बड़कोट और अजित निवासी कालसी को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके खिलाफ धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा गया। राकेश शर्मा---