देहरादून। राजधानी देहरादून समेत आसपास के कई इलाकों में आज भी बादल छाए रह सकते हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में सुबह मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि दोपहर होते-होते कुछ इलाकों में बादल छाने लगेंगे। मौसम विभाग ने 23 अप्रैल को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 23 अप्रैल को कुछ पहाड़ी इलाकों में बारिश भी हो सकती है। तापमान अधिकतम 33 न्यूनतम 18