राजधानी देहरादून में डेंगू के डंक से वर्दी भी सहमी है। डेंगू और वायरल का शिकार पुलिस कर्मियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को सीएम की मौजदूगी में सफाई अभियान चलेगा।
इसी के मद्देनजर रविवार को पुलिस कार्यालयों और थानों में सफाई अभियान चलाया गया। पुलिस कर्मियों को डेंगू से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया है।
राजधानी में डेंगू और वायरल की मार से पुलिस भी अछूती नहीं रही। पुलिस मुख्यालय, आईजी, एसएसपी, पुलिस लाइन और थानों में तैनात पुलिस कर्मी डेंगू और वायरल का शिकार हो रहे है।
अब तक शहर क्षेत्र मे यह आंकड़ा 37 तक पहुंच गया है। इसमें कई अधिकारियों के अलावा उनके परिजन भी शामिल है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप से पुलिस विभाग में हड़कंप है।